छत्तीसगढ़:- नहर के तेज बहाव में बहा युवक, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी, घटना के दूसरे दिन भी नहीं मिली सफलता

कोरबा/ जिले के राताखार के पास से गुजरे नहर में बह गए युवक का बुधवार को दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। मूल रूप से पड़ोसी राज्य झारखंड का रहने वाला युवक मंगलवार को नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राताखार बस्ती में मूलत: झारखंड निवासी मजदूर शमशाद अली (26) किराए से रहता था। वह मजदूरी करके अपना भरण-पोषण कर रहा था। शमशाद सोमवार को नहाने के लिए राताखार के पास से गुजरे नहर में पहुंचा था। यहां पानी का बहाव बहुत अधिक तेज था, जिसके चलते वो बह गया। आसपास नहर में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।

मजदूर के लापता होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर में गोताखोरों को उतारा, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद नहर का पानी कम करवाकर भी लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है, हालांकि अभी तक उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी है।

सिटी कोतवाली प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि पुलिस की टीम संजय नगर सीतामढ़ी-उरगा मुख्य मार्ग पर नहर किनारे बस्ती और गांव में आसपास मुनादी कराकर भी युवक की तलाश में जुटी है। नहर के किनारे से शमशाद के कपड़े और चप्पल मिले हैं। गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं, जल्द ही उसे ढूंढने में सफलता मिल जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    कोरबा। रामनवमी के पावन एवं पवित्र पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समस्त प्रदेशवासियों एवं कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।श्री अग्रवाल ने कहा है कि मर्यादा…

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    जिले के औद्योगिक क्षेत्र हरदी बाजार में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। SECL दीपका खदान में हुई शक्तिशाली ‘हैवी ब्लास्टिंग’ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी बाजार…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।
    error: Content is protected !!