छत्तीसगढ़:- नवरात्र पर रद्द हुई 26 ट्रेनों में से इन ट्रेनों को रेलवे ने किया फिर से चलाने का फैसला, कई यात्रियों ने कैंसिल करा दी थी टिकटें

बिलासपुर/ नवरात्र में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 26 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया था. लेकिन अब उसमें से फिर कुछ ट्रेनों को चलाने का फैसला रेलवे ने किया है. लेकिन इसमें वो यात्री परेशान होंगे जिन्होंने ट्रेनें रद्द होने के फैसले के बाद अपनी टिकटें कैंसल करवा दी थी.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बिलासपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जाना है. इस कार्य के लिए 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर’ 2024 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके फलस्वरूप इस मार्ग की कुछ एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है.

 इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीरसिंहपुर स्टेशन यार्ड मॉडिफ़िकेशन कार्य के दौरान रद्द की गई कुछ ट्रेनों के 01 ट्रिप को रिस्टोर किया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

1.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
2.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
3.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 10 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
4.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18235 भोपाल-  बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
5.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी
6.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
7.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
8.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
9.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
10.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
11.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस दिनांक 10 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
12.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
13. पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 05755 चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
14.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 05756 अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी.
15.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल दिनांक 11 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी .
16.पूर्व में रद्द की गई गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल दिनांक 12 अक्टूबर’ 2024 को अपने निर्धारित समयानूसार चलेगी .

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!