छत्तीसगढ़:- दो अलग-अलग मामलों में 2 शिक्षक निलंबित, नशे के हालत में वायरल हुआ था वीडियो:- देखें वायरल वीडियो

बलौदाबाजार/ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से हाल ही में दो शिक्षकों के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना ने शिक्षा विभाग को गंभीर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पलारी ब्लॉक के ग्राम दतान की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव नशे की हालत में जमीन पर पड़े हुए हैं।

वीडियो में उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय नजर आ रही है। इसी तरह ग्राम लरिया की शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव भी नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। वीडियो में दिखाया गया है कि राजकुमार ध्रुव ने अपनी बाइक गिरा दी है और उनकी चाल-ढाल भी असामान्य है।

ये वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और दोनों शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। विभाग का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!