छत्तीसगढ़:- दशम श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 14 सितंबर को, देशभर से आएंगे प्रख्यात गायक, कोरबा के ग्राम बुंदेली में होगा आयोजन

कोरबा/ कोरबा की पावन धरा पर इस वर्ष छत्तीसगढ़ के सभी श्याम प्रेमियों के लिए 14 सितंबर को दशम श्री श्याम अखाड़ा का भव्य आयोजन ग्राम बुंदेली में किया जा रहा है । यह आयोजन शनिवार 14 सितंबर सुबह 11:15 से शुरू होकर दूसरे दिन रविवार की सुबह बाबा श्याम की आरती के साथ समाप्त होगा, इतना लंबा चलने वाला श्री श्याम भजनों का आयोजन संभवत छत्तीसगढ़ में कोरबा की पावन धारा में पहली बार संभव हो सका है ।

दशम श्री श्याम अखाड़ा आयोजन की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस आयोजन में देशभर से प्रख्यात गायक बाबा श्याम के भजनों के साथ अपने प्रस्तुति देंगे । भाव-अरदास-समर्पण के संगम के दौरान बाबा श्याम की अखंड रसोई भी चलती रहेगी जिसमें श्याम भक्त बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे, श्री धाम वृंदावन से पधारे आचार्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर के द्वारा 300 किलो फूलों के साथ वृंदावन की होली का आनंद भी श्याम प्रेमी कार्यक्रम के दौरान उठाएंगे ।

आयोजन कर्ताओं द्वारा बाबा का भव्य दरबार सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, इस दौरान अखंड ज्योत, श्री श्याम खजाना, छप्पन भोग, और चुनरी उत्सव भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे. आपको बता दें कि ग्राम बुंदेली में ही श्याम भजनों के विख्यात गायक कन्हैया मित्तल द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति 2 साल पहले दी गई थी, आयोजन समिति ने कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के श्याम प्रेमियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया है.

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!