छत्तीसगढ़:- तिल्दा/नेवरा वार्ड क्रमांक पांच में घमासान दो दिग्गज आमने-सामने…

तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की विशेष रिपोर्ट…

तिल्दा/नेवरा/ वार्ड नंबर 05 मे नगरवासियों की खास नजर है । भाजपा की तरफ से पार्षद ऐसे दिग्गज उम्मीदवार हैं जो अपने वार्ड को गढ़ के रूप में स्थापित कर दिए है । जिनकी लगातार उस वार्ड से जीत होते आ रही है इस बार जीत का रास्ता आसानी से प्रशस्त होगा या कड़ी टक्कर होगी यह आने वाला समय ही तय करेगा परंतु वर्तमान पार्षद पद के दोनों प्रत्याशी प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।

वार्ड नंबर 05 के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कोटवानी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काम किया लेकिन उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया. तब जाकर कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्हें पार्टी ने अपना प्रत्यासी घोसित कर दिया है । अपने सरल एवं मिलनसार स्वभाव के चलते मोहल्ले में उनकी अच्छी पकड़ है एवं युवाओं का साथ है वही इस वार्ड से भाजपा ने दिनेश पंजवानी को अपना प्रत्यासी बनाया है और भाजपा प्रत्याशी दिनेश पंजवानी ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है वह कार्यकर्ताओं के साथ और जनता के आशीर्वाद से उस विश्वास पर खरा उतरेंगे और वार्ड नंबर 05 के विकास को आगे बढ़ाएंगे। वार्ड नंबर 05 की जनता उनका परिवार है और वे अपने परिवार की सेवा के लिए हर पल यहीं मौजूद रहेंगे।भाजपा के वरिष्ठ नेता और वार्ड की जनता के चहेते राम पंजवानी को वार्ड वासियो का भरपूर समर्थन हमेशा से मिलता रहा है और यह वार्ड भाजपा का गढ़ माना जाता है वही वार्ड के कांग्रेस पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो पूरे 5 साल पार्टी के लिए काम करते हैं और जब टिकट मिलने की बात होती है तो बाहरी उम्मीदवार थोप दिया जाता है। सूत्रों का कहना है की इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को भीतर घात का भारी खतरा है
ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है एक तरफ कांग्रेस के युवा जोश मे है दूसरे तरफ भाजपा के दिग्गज नेता का पुराना अनुभव दोनों के बीच जीत किसकी होती है यह चुनाव के बाद ही तय हो पाएगा परंतु अभी से ही लोग अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!