छत्तीसगढ़:- ढाबे मे युवतियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,आदतन आपराधियों के हौंसले बुलंद,पुलिस ने किया मामला दर्ज:- देखें वीडियो

बिलासपुर/ चकरभाठा क्षेत्र के ढाबा में खाना खाने गए युवतियों पर युवकों अश्लील फब्तियां कसीं, युवतियों व उनके साथ गए युवकों ने विरोध किया तो 6 से 7 युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की घटना से ढाबा में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
चकरभाठा टीआई रविन्द्र अनंत ने बताया, बुधवार की रात पौने 12 बजे कार से 2 युवतियां व 3 युवक खाना खाने के लिए चकरभाठा काली ढाबा गए थे। खाने के दौरान दो युवतियां वाशरूम जा रही थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें अश्लील कमेंट किया। युवतियों व उनके साथ गए तीनों युवकों ने विरोध किया तो 6 से 7 युवकों ने गुंडागर्दी करते हुए युवतियों व युवकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, जिससे ढाबा में भगदड़ मच गई। आनन फानन में लोग भागने लगे।

मारपीट करने के बाद हमलावर युवक कार में सवार होकर भाग निकले। पीड़ित युवतियां व युवक मारपीट करने वाले दो युवक अंकित सिंह, दीप सलूज को पहचानते हैं। बताया जाता है मारपीट करने वाले सभी युवक शहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर हमलावर युवकों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।

आदतन अपराधी है युवक : बताया जाता है कि आरोपी अंकित के खिलाफ सिविल लाइन थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कुछ दिनों पहले ही आरोपी के दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें वह एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर नाचने के लिए मजबूर कर रहा था। एक वीडियो में वह नाबालिग को धमकाते और पीटते हुए नजर आ रहा था।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!