छत्तीसगढ़: ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं में मारपीट, एक ने फोड़ा सिर; इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं में विवाद के बाद एक महिला ने दूसरी का सिर फोड़ दिया. जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन (गाड़ी संख्या 68737) में सीट को लेकर दो महिला यात्रियों के बीच हुई मारपीट की घटना सामने आई है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) बिलासपुर ने रेल मदद शिकायत (संदर्भ संख्या 2025071906865) के आधार पर त्वरित कार्रवाई की. शिकायतकर्ता युवरानी सिंह ठाकुर (42 वर्ष), पति विजय ठाकुर, निवासी चांपा रेलवे स्टेशन, गणेश होटल के पास, ने बताया कि उनकी सहयात्री अनन्या गुरु (30 वर्ष), पिता सुधांशु गुरु, निवासी रायगढ़, के साथ सीट पर बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई.बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगमन पर GRP और RPF ने शिकायत का संज्ञान लिया. युवरानी सिंह ठाकुर के चेहरे और सिर पर चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद GRP ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा. दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!