छत्तीसगढ़:- ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग, करीब 200 ट्रांसफॉर्मर जलकर राख, दूर से ही दिखाई दे रही  आग की लपटें

रायगढ़/ रायगढ़ जिले में ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि करीब 200 ट्रांसफार्मर जल गए. आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं. बिजली विभाग को करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. घटना कोटरा रोड के गजानंद पुरम कॉलोनी की है. मिली जानकारी के अनुसार आग सुबह 8 से 9 बजे के बीच लगी. आग लगते ही आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर 5 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंची. आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी दूर से धुआं दिखाई दे रहा है.

धुंए की वजह से लोगों को हुई परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह अचानक गजानंद पुरम कॉलोनी के पीछे से धुआं निकलने लगा. पहले तो लगा कि किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी है, लेकिन धीरे-धीरे आग भयावह होती चली गई. आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही थीं. कॉलोनी के लोगों ने बताया कि धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. आसपास रहने वाले लोग पहले तो आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की लपटें इतनी बढ़ गई थीं कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया. 2023 में भी ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में आग लग गई थी.

फील्ड से लाकर रखे गए खराब ट्रांसफॉर्मर जले

मामले में स्टोर एरिया कार्यपालन अभियंता गुंजन शर्मा ने बताया कि जैसे हमारी टीम को जानकारी मिली तुरंत मौके पर पहुंचे हैं. आग बुझाने की कोशिश जारी है. फील्ड से जो खराब ट्रांसफॉर्मर आते हैं, वही यहां रखे हुए थे. भीषण आग एक ट्रांसफॉर्मर से दूसरे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंची है.

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!