छत्तीसगढ़:- झोलाछाप डॉक्टर के वजह से फिर हुई मौत, इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबियत…

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मौत का मामला सामने आया है. सर्दी-खांसी और बुखार का झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रही एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई. जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव की है.

घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है. वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं. बता दें कि रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमिटार गांव में सत्यजीत गोलदार यश मेडिकल स्टोर का संचालन करता है और मेडिकल स्टोर की आड़ में उसने बगल में ही एक क्लिनिक खोला है. जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है. झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची. परिजनों के अनुसार कल रात उक्त महिला को मेडिकल संचालक दो इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद से महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी और सांस फूलने लगी. इसके बाद महिला के परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया. मामले में अफसरों ने जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!