छत्तीसगढ़:- जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश में युवक की मौत, युवक के गले में फंसे मुर्गे को देख डाक्टर भी हैरान..!

मीडिया सेशन/ सरगुजा जिले के दरिमा इलाके के छिंदकालो गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 35 वर्षीय युवक ने जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश की, जिससे उसकी जान चली गई। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने युवक के गले में मुर्गा फंसा हुआ पाया, जिसे देख सभी हैरान रह गए। मिली जानकारी के अनुसार युवक निसंतान था जिसने पिता बनने के लिए मुर्गा को जिंदा निगलने का प्रयास किया होगा ।

परिजनों ने युवक को अस्पताल में तब लाया था, जब उन्हें लगा कि वह गिरने से घायल हो गया है, लेकिन डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि युवक का गला मुर्गे से अवरुद्ध हो गया था, जिसके कारण उसकी सांस रुक गई और उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने 15,000 से ज्यादा पोस्टमार्टम किए हैं, लेकिन ऐसी विचित्र मौत पहले कभी नहीं देखी। यह घटना जादू टोना से जोड़कर देखी जा रही है, और यह आशंका जताई जा रही है कि युवक बाप बनने के लिए ऐसी खतरनाक हरकत कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक निसंतान था और उसकी यह हरकत संदिग्ध मानी जा रही है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!