छत्तीसगढ़:- जादू-टोना के शक में 17 साल की लड़की का मर्डर, लेबर ने पूजा कमरे के पास नाबालिग को कुल्हाड़ी से काटा

कांकेर/ छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में एक 17 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। मामला कांकेर जिले का है। जहां लड़की के घर काम करने आए लेबर ने ही शनिवार को कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लारगांव मरकाटोला का है l जानकारी के मुताबिक, 3 मई को 17 साल की लड़की मीनाक्षी मरकाम घर में अकेली थी। पिता ललता मरकाम अपनी पत्नी बालो बाई और बेटी टिकेश्वरी के साथ गिट्टी लेने गए थे। तीनों सुबह 8 बजे बैलगाड़ी से तुमड़ाबांधा खेत निकले।

वापस लौटे तो खून से लथपथ पड़ी थी बेटी

जब पिता ललता मरकाम पत्नी और बेटी के साथ साढ़े 10 बजे वापस लौटा, तो उन्होंने देखा कि उसकी बेटी मीनाक्षी पूजा के कमरे के सामने खून से लथपथ पड़ी थी। वहीं, घर में काम करने वाला लेबर तुलसी राम निषाद (ढेकुना निवासी) खून से सनी कुल्हाड़ी लिए वहीं खड़ा था। जब ललता ने हत्या की वजह पूछी तो उसने कहा कि, मीनाक्षी उस पर जादू-टोना कर रही थी, इसलिए हत्या कर दी।

मीनाक्षी को लहूलुहान हालत में मां और उसकी बहन ने उठाया तो पता चला कि उसकी सांस चल रही थी। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने भी मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी इधर, घटना के तुरंत बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर घर के पीछे बाड़ी की ओर भाग गया। ललता ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ में नहीं आया और फरार हो गया। इसके बाद ललता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

पूजा कमरे के बाहर फैले ​थे खून के छींटे

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पूजा कमरे के सामने खून फैला हुआ था। परिजनों ने खून साफ कर कपड़े और बोरी पूजा रूम के पास रख दिए थे, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान जब्त कर लिया। वहीं लड़की के सिर, गाल और कान पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव भी मिले।

आरोपी सिदेसर चौक से पकड़ा गया

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और सिदेसर चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा 13 मार्च। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश
    error: Content is protected !!