छत्तीसगढ़:- जंगल में चल रहा जुआ, पुलिस की मिलीभगत के आरोप, जुए का वीडियो हुआ वायरल:- देखें वीडियो

बिलासपुर/ तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा जंगल में बड़े पैमाने पर जुए का खेल चल रहा है। हाल ही में इस गतिविधि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने इलाके में हलचल मचा दी। वीडियो में जुआरी जंगल में इकट्ठा होकर बड़ी रकम पर दांव लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय जुआ एक व्यक्ति के घर पर चलता है, जबकि दिन में जुआरी जंगल में इकट्ठा होते हैं। इसमें साफ साफ कुछ लोग हार जीत का दांव लगाते दिख रहे है उसी दौरान दो लोगो ने इस कृत्य का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है आरोप है की जूनापारा पुलिस चौकी के संरक्षण मे यह जुए का खेल खेला जा रहा है। वीडियो मे वीडियो बनाने वाले का चेहरा का कुछ हिस्सा और आवाज भी कैद हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, लोरमी पुलिस ने कुछ दिन पहले जंगल में दबिश देकर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना ठिकाना जूनापारा के घने जंगलों में बदल लिया, जहां पुलिस की नजर से बचना आसान हो जाता है। इस मामले में स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस को इस अवैध गतिविधि की पूरी जानकारी है, लेकिन फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से ही जुए का यह फड़ चल रहा है। स्थानीय जनता ने पुलिस और प्रशासन से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!