छत्तीसगढ़:- छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नवरात्र पर मां के साथ देखने गया था कार्यक्रम, पसरा मातम

कोरबा/ रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गेरवानी गांव में रहने वाले एक 13 वर्षीय बालक की संदीग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का नाम समीर मंझवार था और कक्षा छठवीं का छात्र था मृतक छात्र समीर अपनी मां के साथ गांव के ही पहाड़ के उपर लगे नवरात्र का मेला देखने के लिए गया हुआ था। रात करीब नौ बजे वह लौटा और सो गया सुबह मुह से झाग और बेहोशी की हालत में मिला। जहां,अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

गेरवानी निवासी घुरसिह मंझवार खेती किसानी का काम करता है वही खाली समय मे मजदूरी करता है उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। अष्टमी की रात उसका बड़ा बेटा समीर और उसकी मां गांव के पास ही पहाड़ा वाली मां के दरबार में नवरात्र देखने गए हुए थे जहां प्रसाद और खिचड़ी का भोग ग्रहण करने के बाद देर रात घर वापस लौटे दोनों बिना खाना खा ही सो गए जब शुक्रवार की सुबह काफी समय बीत जाने के बाद समीर बिस्तर से नहीं उठा इस दौरान उसकी मां उसे उठाने के लिए गई तो बेहोशी की हालत में पड़ा मिला और उसके मुंह से झाग निकल रहा था इसकी सूचना उसने अपने परिजनों और आसपास को दी जहां मौके पर पहुंच तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक छात्र के पिता ने बताया कि वह गांव के पास ही अपनी जमीन पर मूंगफली का खेती कर रहा है जहां जंगली जानवरों से बचने के लिए रखवाली के लिए गया हुआ था उसकी पत्नी ने फोन कर उसे घटनाक्रम की जानकारी दी जब मौके पर पहुंचा तो उसकी बेटे की मौत हो चुकी थी। मृतक छात्र कक्षा छठवीं का छात्र था और पढ़ने लिखने में काफी होनहार था गांव के पास स्थित माध्यमिक शाला में पढ़ाई करता था जहां इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दिलीप झा ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर छात्र के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है वही पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!