छत्तीसगढ़:- ‘ छत्तीसगढ़ के कल्कि’ का आतंक जारी, एक की हत्या और 5 लोगों को मारने की धमकी के बाद अब मुक्तिधाम में छोड़ी तलवार के साथ चिट्ठी, गांव में दहशत

कोरबा/ जिले के एक गांव में इन दिनों ‘ छत्तीसगढ़ के कल्कि’ ने लोगों की नींद उड़ा रखी है. यह एक कातिल है, जो नवापारा गांव में खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बता रहा है. यह अज्ञात आरोपी अब तक एक हत्या कर चुका है और धमकी भरे संदेश से पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है. अब इस सस्पेंस से भरे मामले में एक नया मोड़ आया है. रामसिंह कंवर का अंतिम संस्कार जिस मुक्तिधाम में हुआ था, वहाँ एक तलवार और उसके नीचे एक चिट्ठी रखी मिली. इस घटना के बाद फिर से डर का माहौल बन गया है. इस रहस्य को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.

हत्या के बाद 5 लोगों को मारने की दी धमकी

बता दें कि कोरबा जिले के नवापारा गांव में 25 फरवरी, मंगलवार को रामसिंह कंवर (60 वर्ष) रामसिंह कंवर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल रामसिंह की अगले दिन इलाज के दौरान मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने गांव की दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिख दिए, जिससे ग्रामीणों में खौफ और बढ़ गया. 

आरोपी ने जितेंद्र कंवर के घर की बाहरी दीवार पर भी एक धमकी भरा संदेश लिखा है, जिसमें उसने खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताया और अगली हत्या की चेतावनी दी. संदेश में लिखा था कि अगली वारदात पकरिया गांव में होगी और इस बार मोनू उसका निशाना बनेगा. इसके अलावा आरोपी ने गांव में शराबबंदी की मांग भी की.

मुक्तिधाम में छोड़ी तलवार और चिट्ठी

गांव में पहले से ही दहशत का माहौल था, लेकिन अब मुक्तिधाम में तलवार और चिट्ठी मिलने से सनसनी फैल गई. जिस स्थान पर रामसिंह कंवर का अंतिम संस्कार हुआ था, वहीं के एक पिलर पर ढाई फीट लंबी तलवार और उसके नीचे एक चिट्ठी रखी मिली है. चिट्ठी में क्या लिखा है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. पुलिस ने चिट्ठी को अपने कब्जे में ले लिया है. इस मामले को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है.

गांव के सरपंच पति ने बताया कि जिस किसी ने भी ऐसा किया है, उसे जल्द से जल्द पकड़ना बेहद जरूरी है, नहीं तो लोग चैन की नींद नहीं सो पाएंगे.

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!