छत्तीसगढ़:- चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और निर्दलीय समर्थकों के बीच झड़प, मारपीट का वीडियो वायरल

कोरबा/ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज है. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. ऐसे में कोरबा जिले से चुनाव प्रचार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मानिकपुर चौकी क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी अंतर्गत रविशंकर वाल्मीकि आवास क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हनुमान चालीसा का पाठ करते समय निर्दलीय प्रत्याशी के पिकअप वाहन के चालक और डीजे ऑपरेटर ने तेज आवाज में डीजे बजाकर पूजा में बाधा उत्पन्न की. इस पर दोनों गुटों में विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और सभी तमाशा देखने लग गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही. वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी मानिकपुर चौकी पहुंचे.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि जानकारी मिली थी कि वार्ड नंबर 26 में एक राष्ट्रीय दल की नुक्कड़ सभा के दौरान किसी दूसरे प्रत्याशी के प्रचार वाहन को वहां पर खड़ा कर दिया गया था और तीव्र गति से प्रचार किया जा रहा था. इस पर शिकायत प्राप्त हुई और उनका कुछ विवाद भी हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में पाया गया कि वाहन के पास जो अनुमति दी गई थी, उसे किसी शिकायत के आधार पर एसडीएम ने निरस्त कर दिया था. उस समय वाहन के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी. इस आधार पर प्रचार वाहन को थाना सहायता केंद्र मानिकपुर लाया गया है और छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 के तहत कार्रवाई की जा रही है. ड्राइवर से मारपीट की कोई बात सामने नहीं आई है. हालांकि,उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!