छत्तीसगढ़:- गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड कार में निकले थे घूमने,पोल से जा टकराई तेज रफ़्तार गाड़ी, मौके पर ही दोनों की मौत

दुर्ग/ जिले के भिलाई में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह 4 बजे गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड कार में घूम रहे थे तभी उनकी गाड़ी पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड में ये हादसा हुआ। दोनों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण मोड़ में बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। हादसे में कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है। आलोक कार चला रहा था। बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया। सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मर्चुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमार्टम कुछ घंटे बाद किया जाएगा। इधर दुर्घटना को बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!