छत्तीसगढ़:- खिलौने को लेकर दो बहनों में हुआ झगड़ा, सनकी पिता ने बच्चियों को बेरहमी से पीटा, एक मासूम की मौत, एक गंभीर

जांजगीर/चांपा/ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चांपा के मिशन फाटक के पास एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा. इस घटना में 8 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची को उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, चांपा के मिशन फाटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ डीशान अली पेशे से गाड़ी मैकेनिक अपनी दो छोटी-छोटी बेटियों के साथ घर में रहता है. शनिवार दोपहर को दोनों लड़कियों के बीच एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद पिता ने गुस्से में आकर दोनों बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की जानकारी जब शाम को मोहल्ले वासियों को लगी तो उन्होंने ने फौरन दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन पिता ने इतनी बेदर्दी से बच्चियों को पीटा था की एक बच्ची अलीषा परवीन (8 वर्ष) की घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आरोपी सलमान उर्फ़ डीशान सनकी किस्म का व्यक्ति है और उसका अपनी पत्नी से अक्सर अनबन होता रहता है, जिसके चलते पत्नी ने उसे छोड़ दिया था. पत्नी के जाने के बाद सलमान उर्फ़ डीशान अपनी दोनों बेटियों को अपने पास रखता था, जबकि उनकी मां बीच-बीच में बेटियों से मिलने आती थी.

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!