छत्तीसगढ़:- कोरबा समेत 6 जिलों में अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, प्रदेश में अब तक 801.02 मिमी वर्षा

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरबा जिले के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियां रुकने से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ गया है। 1 जून से 13 अगस्त तक 801.02 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 9 मिलीमीटर अधिक है। आठ जिले ऐसे हैं जहां औसत से अधिक बारिश हुई है। वहीं चार जिलों में औसत से कम बारिश और बाकी जिलों में सामान्य वर्षा हुई है।

सिस्टम पड़ा कमजोर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और पश्चिमी भारत से बंगाल की खाड़ी तक कुछ सिस्टम बने हुए हैं। इसके असर से आज प्रदेश में नमी रहने के कारण कई स्थानों पर हल्की बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में सुबह से हल्के बादल छाए हैं।

सामान्य से अधिक रहा तापमान 

कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। रायपुर में दिन का पारा आज 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को दोपहर का तापमान 35 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। बस्तर संभाग में जगदलपुर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 32.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म राजनांदगांव रहा। यहां तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर, पेंड्रारोड, दुर्ग में दिन का तापमान 32 डिग्री और उसके आसपास रहा जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है।

  • Related Posts

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा, 15 मार्च। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने…

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    कर्मा जयंती पर साहू समाज सीपत का विशाल शोभा यात्रा आज

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम
    error: Content is protected !!