छत्तीसगढ़:- कोरबा समेत 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 2 दिन चलेगी अंधड़, गिरेंगे ओले, 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में दो दिन यानी आज और कल अंधड़, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर संभाग के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण छत्तीसगढ़ में अंधड़-बारिश के हालात बन रहे हैं। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। उसके बाद दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से कम

रविवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान बालोद और रायपुर में 37 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टबेंस के चलते कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी चली जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से कम रहा।

रायपुर में दिन का पारा 4 डिग्री लुढ़का

आज धूप-छांव वाला मौसम रह सकता है। वहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दिन का पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। रायपुर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

रविवार को रायपुर में मौसम साफ रहा। दिन का तापमान 37.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। यह भी औसत से 6.3 डिग्री कम था।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 7 डिग्री कम 

रविवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये औसत से 4.3 डिग्री कम था। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से कम रहा।

सरगुजा संभाग में बारिश का अलर्ट 

मौसमविभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। रविवार को सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 5.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 5.3 डिग्री कम था।

  • Related Posts

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा 13 मार्च। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार
    error: Content is protected !!