छत्तीसगढ़:- कोरबा समेत प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 40 डिग्री तक पहुंचा पारा, अगले 3 दिन में और बढ़ेगा तापमान

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर मार्च महीने में ही दिखने लगी है। गुरुवार को मौसम विभाग ने 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट दिया। इसी बीच रायपुर में कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आज भी हीट-वेव जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तेज गर्मी पड़ेगी।वहीं प्रदेश में सबसे कम रात तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च के बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस समय प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

रायपुर में आज भी 40 डिग्री रहेगा पारा 

मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गए हैं। रायपुर में आज होली के दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। गुरुवार को रायपुर में पारा 40 डिग्री के करीब यानि 39.8 डिग्री रहा यह नॉर्मल तापमान से 5.1 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी यहां 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो औसत से 4 डिग्री ज्यादा ही है।

बिलासपुर में दिन का पारा 40 डिग्री के करीब 

बिलासपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 38.4 डिग्री रहा जो औसत से 6.8 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा था।

सरगुजा में अधिकतम तापमान 4 डिग्री ज्यादा

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का पारा अधिक है वहीं रात का तापमान सामान्य से कम रहा। गुरुवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.6 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था।

जगदलपुर में पारा 39 डिग्री के पार

यहां दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा था। वही न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 2.1 डिग्री अधिक था।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!