छत्तीसगढ़:- कोरबा एक वार्ड में लॉटरी से जीता प्रत्याशी, दूसरे में एक वोट से मिली उम्मीदवार को जीत

कोरबा/ नगरीय निकाय चुनाव में इस बार अनोखे मुकाबले देखने को मिले। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 15 में कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन दास और निर्दलीय प्रत्याशी साबिर अंसारी के बीच बराबरी का मुकाबला हुआ। दोनों प्रत्याशियों को 258-258 वोट मिले। टाई की स्थिति में चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार लॉटरी से विजेता का फैसला किया गया। दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्चियां डालकर निकाली गईं, जिसमें मधुसूदन दास का नाम निकला और वे विजयी घोषित हुए। इस तरह क्रिकेट की सुपर ओवर की तरह लॉटरी से उनकी जीत हुई।

भाजपा के प्रत्याशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार को एक वोट से हराया

वहीं, इसी नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी दिलीप कुमार दास ने कांग्रेस प्रत्याशी धनंजय कुमार को मात्र एक वोट के अंतर से हराया। दिलीप को 165 वोट मिले, जबकि धनंजय को 164 वोट प्राप्त हुए।

यह चुनाव बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद का पहला चुनाव था, जिसने स्थानीय लोकतंत्र में अपनी तरह का अनूठा उदाहरण पेश किया। इस चुनाव ने साबित किया कि लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व होता है और कभी-कभी चुनाव परिणाम किस्मत के हाथों में भी होते हैं।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!