छत्तीसगढ़ की जनता की जान बचाने के लिए सरकारी खजाना खोल दें मुख्यमंत्री – संजीव अग्रवाल

रायपुर । आरटीआई कार्यकर्ता और काँग्रेस नेता संजीव अग्रवाल ने रायपुर और प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना के आंकड़ों के मद्देनजर मीडिया के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार को यह सुझाव दिया है कि ऐसी आपातकालीन स्थिति में मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह सरकारी खजाने को पूरी तरह से खोल दें और दिल खोल कर कोविड-19 महामारी से जनता को बचाने के लिए धन खर्च करें चाहे इसके लिए उनको और कर्ज क्यों ना लेना पड़े।

संजीव ने कहा कि पुरातन काल से ही ऐसी महामारी के वक्त राजा महाराजा अपने राज्य का खजाना जनता के लिए खोल देते थे जिसके कारण उन्हें इतिहास में आज तक याद किया जाता है। इस वक्त छत्तीसगढ़ की जनता के लिए मुख्यमंत्री ही राजा समान हैं और इस राजा को चाहिए कि अपनी प्रजा की जान की रक्षा करने के लिए किसी भी शर्त पर पीछे ना हटे तथा अपने प्रदेश का खजाना जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खोल दें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि इस खजाने का सदुपयोग हो रहा है।

यही नहीं मुख्यमंत्री को अपनी इच्छा शक्ति को दिखाने की जरूरत है क्योंकि प्रदेश में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और वे अपने दायित्वों का निर्वहन सही प्रकार से नहीं कर रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को स्वयं ही इस विषय को संज्ञान में लेते हुए उचित दिशा में उचित कदम उठाने की जरूरत है।

अगर उन्होंने ऐसा किया तो यकीन मानिए उनका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा जिससे कांग्रेस पार्टी को भी अप्रत्यक्ष रूप से बहुत फायदा होगा और उनके इस कदम में सारे मंत्री, सारे विधायक, सारे कांग्रेस पार्टी के संगठन के लोग, विपक्ष और जनता सब साथ हैं।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!