छत्तीसगढ़:- कार-ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से जिंदा जलने वालों में पेट्रोल पंप संचालक समेत थे दो दोस्त, कोरबा से अंबिकापुर लौट रहे थे युवक

कोरबा/ अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे-130 पर कार सवार पेट्रोल पंप संचालक समेत 2 लोग जिंदा जल गए। कोरबा जिले के लमना के पास कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई थी। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक कार के ऊपर पलट गई। जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना बांगो थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 से 3.15 बजे के बीच हुआ। अंबिकापुर निवासी शिवम सिंह (25) और पेट्रोल पंप के संचालक विकास भगत (26) ​​​​​​​कोरबा से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार क्रमांक सीजी 15 डीयू 2747 लमना के पास ट्रेलर को ओवरटेक कर आगे बढ़ी, तो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

जिंदा जल गए कार सवार युवक

हादसे के बाद ड्राइवर ने कार को दाएं की तरफ मोड़ दिया। जिससे सड़क के नीचे उतर गई, लेकिन कार के ऊपर ही ट्रक भी पलट गया।​​​​​​​ हादसे में किसी एक वाहन का फ्यूल टैंक फट गया। जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक के नीचे दबे कार सवार युवक शिवम सिंह और विकास भगत जिंदा जल गए।

पुलिस, डायल-112 की टीम और आसपास के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल ट्रक के चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया। 

कोरबा से लौट रहे थे युवक

हादसे में मारे गए शिवम सिंह और विकास भगत दोनों दोस्त थे। विकास भगत का चठिरमा में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। विकास भगत को कोरबा इंडियन ऑयल के डिपो में काम था। जिस कारण दोनों शिवम सिंह की हुंडई कार से कोरबा गए थे। दोपहर में दोनों वापस आ रहे थे।

एक महीने पहले हुई थी पिता की मौत

शिवम सिंह कांग्रेस के प्रतिष्ठित नेता गणेश सिंह के भतीजे थे। शिवम सिंह के पिता ईश्वर सिंह की करीब एक महीने पहले ही मौत हुई थी। वे एकलौते बेटे थे। हादसे की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। अंबिकापुर से उनके परिजन और दोस्त भी घटनास्थल पहुंच गए हैं।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!