छत्तीसगढ़:- कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट, कट्टे-तलवारों से लैस थे नकाबपोश 

सरगुजा/ जिले में 3 नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने किराना कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट की है। बदमाश 25 लाख के जेवरात और ढाई लाख कैश लूट ले गए। घटना CCTV में कैद हो गई। मामला सीतापुर थाना इलाके के नवापारा का है। जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर राधेश्याम गुप्ता का परिवार बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर पर सो रहा था। उनका बेटा अजय गुप्ता किराना दुकान चलाता है। रात करीब 1:30 बजे कट्टे और तलवार से लैस 3 नकाबपोश बदमाश छत का गेट तोड़कर घर में घुस गए।

घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट

बदमाशों ने राधेश्याम गुप्ता समेत उनके दो बेटों के कमरे को खटखटाकर खुलवाया। उसके बाद पूरे परिवार को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। उनके अलमारी में रखे कैश और सोने-चांदी के जेवरात निकलवा कर लूट लिए। महिलाओं से पहने जेवर भी उतरवा लिए।

मोबाइल बाहर फेंका, घर‌ बंद कर भागे

इतना ही नहीं बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों के फोन छीन लिए। जिसे जाते समय घर के बाहर फेंक दिया। पूरे परिवार को कमरों में बंद कर दिया। फिर भाग गए। राधेश्याम गुप्ता के पोते का कमरा बाहर से बंद नहीं होता था। उसे लुटेरों ने वैसे ही छोड़ दिया।

जिसके बाद पोते ने घर में बंधक बने परिजनों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। उन्होंने आवाज देकर पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम गुप्ता के भाई के परिवार को उठाया। भाई ने मेन गेट खोला, तब सभी लोग बाहर निकल पाए।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद 

लूट की सूचना रात करीब 3 बजे सीतापुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि घटना किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस लूटे गए कैश और सोने-चांदी का आकलन कर रही है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!