छत्तीसगढ़:- ‘कान्हा के प्रेम में हुई दीवानी’ हॉस्टल से लापता बीएससी की छात्रा मथुरा में मिली

रायपुर/ रविशंकर विश्वविद्यालय के हॉस्टल से गायब हुई एमएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को रायपुर पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया है। उसे अब वापस राजधानी लाने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। लगभग 26 दिनों के बाद छात्रा को रायपुर पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया है। सात दिसंबर को अचानक छात्रा हेमलता अपने हॉस्टल से गायब हो गई थी। रिश्तेदारों का छात्रा से मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था। इस दौरान छात्रा के पिता राजनांदगांव से रायपुर पहुंचे और आजाद नगर सर्किल के थाना सरस्वती नगर में इस बाबत मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद गुमशुदगी का पता चला। बृहस्पतिवार को यह छात्रा मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मिली।

छात्रा के परिजनों को भी पुलिस ने पहले मथुरा बुलाया और उनकी बात कराई। इसके बाद टीम रायपुर के लिए रवाना हुई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तक टीम छात्रा को लेकर रायपुर पहुंच सकती है। इस मामले में रविवि हॉस्टल प्रबंधन और प्रशासन दोनों पर लापरवाही के आरोप लगे थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि छात्रा राया के गांव नगला जंगली निवासी श्याम चौधरी को वृंदावन में परिक्रमा के दौरान मिली और वह उनके परिवार के संग उनके गांव आ गई। यहां उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस छात्रा को थाने ले आई और उससे पूछताछ की है। थाना प्रभारी के मुताबिक छात्रा मानसिक रूप से परेशान लग रही है। पुलिस का कहना है कि वह कान्हा के प्रेम में मथुरा आ गई थी। हॉस्टल से गायब होने के बाद टाटा नगर आदि स्थानों से होती हुई वृंदावन पहुंच गई थी।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!