छत्तीसगढ़: कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी का नामांकन रद्द, 4 पार्षद चुनाव से पहले जीते; बीजेपी में जश्न

रायपुर/ धमतरी में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है। भाजपा ने निगम ठेकेदार और लाभार्थी होने पर आपत्ति जताई थी। जिस पर रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों पक्षों को सुना और फिर नामांकन रद्द कर दिया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में 4 जगह पार्षद चुनाव से पहले ही जीत गए हैं। बिलासपुर नगर निगम चुनाव के मतदान से पहले ही भाजपा का एक पार्षद चुन लिया गया। वार्ड क्रमांक 13 के कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र ही जमा नहीं किया। जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उसका नामांकन निरस्त कर दिया है।

वहीं कोरबा जिले की कटघोरा के वार्ड 13 में भाजपा प्रत्याशी का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।कोरबा नगर निगम के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन वापस ले लिया। दुर्ग में वार्ड नंबर 21 की कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नाम वापसी के दिन नामांकन वापस ले लिया, जिससे भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गईं। इस वार्ड से बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!