छत्तीसगढ़:- एसपी राजेश कुकरेजा ने संभाला कोरबा जिले का प्रभार

कोरबा/ जिला पुलिस अधीक्षक का प्रभार एसपी राजेश कुकरेजा ने संभाल लिया है। वे पूर्व में भी जिले में बतौर नगर पुलिस अधीक्षक तैनात रह चुके हैं। इस लिहाज से त्यौहारी सीजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की रोकथाम में पुलिस की व्यवस्था दुरूस्त रहेगी। दरअसल पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी 11 दिनों के अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में जिले की कमान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी के सेनानी एसपी श्री कुकरेजा को दी गई है। वे शनिवारकी दोपहर करीब 12 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्हें सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस कप्तान श्री कुकरेजा ने विधिवत प्रभार संभाल लिया। वे 17 अक्टूबर तक जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहेंगे। खास बात तो यह है कि इस अवधि में नवरात्र व दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। चूंकि पुलिस कप्तान श्री कुकरेजा जिले की आबोहवा से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसकी रोकथाम के लिए व्यवस्था दुरूस्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!