
बिलासपुर/ जैसा कि आप सभी संगीत प्रेमी जानते है 24 दिसंबर को महान गायक मोहम्मद रफ़ी की 100वी जन्मजयंती है अतः मोहम्मद रफ़ी साहब जन्म जयंती मनाने हेतु 24 दिसम्बर दिन मंगलवार को ऑर्केस्ट्रा म्यूजिक मेलोडी यदुनंदन नगर द्वारा तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।इस कार्यक्रम में रफ़ी साहब के गाये हुए गीतों को गाकर उन्हें याद किया जाएगा।जिसे music melody fb live studio यूट्यूब chennal एवं फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। जिसका लिंक https://youtube.com/@musicmelodyfblivestudio?si=_rg1Ip2rBN_xv3ig है। इस कार्यक्रम में शहर के कई संगीत प्रेमियों ने भाग लिया है । जिसमे आशीष अधिकारी,डॉ अशोक येंडे,अरुण कुमार बड़िये, बापी घोष,संजीव बाजपेयी,देवेन्द्र टुटेजा,सी.डी. दीवान,मनोज कुमार अग्रवाल,अरुण कुमार यदु, धीरज ठाकुर,शिब कुमार पासवान,डॉ. निर्मल नायक,श्री मति विमला वर्मा का इस कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है । यह कार्यक्रम नीरज जैन एवम मनीषा जैन द्वारा आयोजित किया गया है। आप सभी संगीत प्रेमियों से निवेदन है कि इस कार्यक्रम में यूट्यूब एवं फेसबुक के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम का लाभ उठायें।








Comments are closed.