छत्तीसगढ़:- आज प्रदेश भर में छाए रहेंगे बदल, गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें, एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर/ छत्‍तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में नमी आना लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश में सोमवार को छींटे पड़ने के आसार है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में 24 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात का असर प्रारंभ होने की संभावना बन रही है। सोमवार को प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे। दोपहर, शाम गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में 24 से अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात के असर से बारिश होने की संभावना बन रही है।राजधानी रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कल कई जिलों में छाए रहे बादल 

रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग का मानना है कि एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

बना हुआ है सिस्टम

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात उत्तर अंडमान सागर के ऊपर स्थित है, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर अगले 24 घंटे में बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में मंगलवार की सुबह और उसके बाद चक्रवात के रूप में बुधवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है।

उसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए, और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा तट से दूर-पश्चिम बंगाल तट के ऊपर गुरुवार के सुबह पहुंचने की संभावना है। जिससे प्रदेश का मौसम बदल जाएगा।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!