छत्तीसगढ़:- आज कई जिलों में बारिश के आसार, अगले तीन दिनों में बढ़ सकता है 3 से 5 डिग्री तक न्यूनतम तापमान

रायपुर/ प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत के आसार हैं। बंगाल में बने सिस्टम के असर से अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। अंबिकापुर और दुर्ग को छोड़कर कई जिलों में रात का पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है। वहीं अगले दो दिन बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है।

इस हफ्ते ठंड से थोड़ी कम पड़ेगी, लेकिन बादल छंटने के बाद प्रदेशभर में फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। बुधवार को 4 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल

बुधवार को रात को में ठंड कम रही। वहीं आज दिन और रात का पारा बढ़ने से ठंड और कम होगी। कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा जो औसत से 0.5 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 28.8 डिग्री रहा। आज रात का पारा 13 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

सरगुजा संभाग में भी बढ़ रहा पारा

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण उत्तर की शुष्क‎ हवा में ठहराव आया है। इससे‎ बुधवार को अन्य दिनों की तुलना‎ में दिन में ठंड का असर कम रहा।‎ वहीं रात के तापमान में भी करीब‎ एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बुधवार को अंबिकापुर में रात का तापमान 4.1 डिग्री रहा। अगले दो दिन तक सरगुजा संभाग के जिलों में भी बादल‎ छाए रह सकते हैं। इसके बाद‎ मौसम साफ होगा और फिर रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

रायगढ़ में ऐसा रहा मौसम

यहां तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। मंगलवार तक न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!