छत्तीसगढ़:- आज कई जिलों में बारिश के आसार,कल से कोरबा समेत कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी

रायपुर/ प्रदेश में 27 मई से लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नौतपा के पहले दिन तापमान लगभग सामान्य ही रहा। हालांकि हवा में नमी बने रहने के कारण दिनभर उमस महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक नौतपा के दूसरे दिन यानी आज भी अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है।कोरबा समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में सोमवार से तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.5 राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जगदलपुर में रात का तापमान 22.9 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 29 में मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, जांजगीर, मुंगेली, बलौदा बाजार, महासमुंद, कबीरधाम और बेमेतरा ग्रीष्म लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। बस्तर के तोकापाल में सबसे ज्यादा 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दरभा, लोहंडीगुड़ा और जगदलपुर में 30-30, दुलदुला, नगरी, मनोरा, कुनकुरी, तपकरा में 20, कवर्धा, सूरजपुर, बकावंड में 10 मिमी पानी गिरा।

इसके अलावा कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहे। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर में शनिवार को दिन में भी हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश और बादल छाए रहने की वजह से प्रदेश में इस साल नौतपा के दौरान पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में दिन का तापमान अभी सामान्य से नीचे है। इसकी वजह समुद्र से लगातार आ रही नमी के कारण हो रही बारिश और आसमान में छाए बादल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आज आसमान में हल्के बादल रहेंगे। इसके बावजूद तेज गर्मी महसूस होगी और उमस परेशान करेगी। दिन का तापमान 42 डिग्री के आसपास जा सकता है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। रात का पारा 29.3 डिग्री रहा, जिससे उमस बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (27 मई) के बाद लू चलने के आसार हैं। प्रदेश में इस समय समुद्र की तरफ से नमीयुक्त हवा आ रही है। वहीं कुछ हिस्सों में पश्चिमी हवा आ रही है। इस वजह से वातावरण में नमी के साथ-साथ गर्मी के कारण उमस की स्थिति बनी हुई है।

शनिवार को उमस ने खासा बेचैन किया। रायपुर में सुबह हवा में नमी 58 फीसदी के आसपास थी। यह शाम तक 38 फीसदी रही। दिन में 30 फीसदी बादल रहे। इस बीच रायपुर शहर में कहीं भी बारिश नहीं हुई, लेकिन माना एयरपोर्ट में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। सोमवार-मंगलवार से प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर लू चलने की स्थिति भी बनेगी। इससे रायपुर में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!