छत्तीसगढ़:- अवैध रूप से देसी कट्टा लेकर बेचने के फिराक मे था शातिर बदमाश, कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

कोरबा/ अवैध रूप से देसी कट्टा लेकर बेचने के फिराक से घूमने वाले शातिर बदमाश के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही । पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश , मार्गदर्शन पर कोरबा जिला में अवैध कारोबारियों, शातिर निगरानी, गुण्डा बदमाशो पर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता का पालन किए जाने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।

इसी तारतम्य में 15.अप्रैल को नगर निरीक्षक कोतवाली मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा जरिए सूचना मिला की एक व्यक्ति राताखर देशी शराब भट्टी के पास गौ माता चौक के पास अवैध रूप से देसी कट्टा लेकर बेचने के फिराक से घूम रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ तथा साइबर टीम के द्वारा तत्काल टीम बनाकर आरोपी को देशी शराब भट्टी रताखार चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग देशी कट्टा मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम विशाल साहू पुरानी बस्ती कोरबा का रहने वाला बताया, जिससे अवैध रूप से देशी कट्टा रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने बोले जाने पर किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने तथा आरोपी द्वारा अपराध कारित स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर आर्म्स एक्टर के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री तथा नगर कोतवाल निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में सहा.उप निरी टंकेश्वर यादव, अजय सोनवानी,आरक्षक चंद्र कांत गुप्ता, अरुण तिर्की, सुशील यादव, रितेश शर्मा की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    कोरबा। रामनवमी के पावन एवं पवित्र पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समस्त प्रदेशवासियों एवं कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।श्री अग्रवाल ने कहा है कि मर्यादा…

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    जिले के औद्योगिक क्षेत्र हरदी बाजार में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। SECL दीपका खदान में हुई शक्तिशाली ‘हैवी ब्लास्टिंग’ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी बाजार…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।
    error: Content is protected !!