छत्तीसगढ़:-अपने ही क्लिनिक में डॉक्टर ने की महिला की हत्या, डॉ. जितेन्द्र चंद्रा हिरासत में

जांजगीर/ जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में संचालित चंद्रा क्लिनिक में सोमवार की रात संदिग्ध हालत में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शार्ट पीएम में महिला का गला दबाकर हत्या कराना पाया गया. हत्या का आरोपी क्लिनिक का डॉक्टर ही निकला.

पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद डॉ. जितेन्द्र चंद्रा को हिरासत में लिया और घटना के संबंध में पूछताछ की. जितेन्द्र चंद्रा ने पुलिस के पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि मृतिका कन्या चौहान उसके क्लिनिक में 5 साल से काम करती थी. शराब पीने की आदी थी, जिसे कई बार सुधरने का अल्टीमेटम दिया, लेकिन महिला हमेशा विवाद करती थी. महिला के इस व्यवहार के कारण 5 माह पहले नौकरी से निकाल दिया था.

डॉ. जितेंद्र के मुताबिक, नौकरी पर रखने की मांग को लेकर महिला सोमवार को क्लिनिक पहुंची और हंगामा करने लगी. महिला के इस व्यवहार से तंग आकर उसकी हत्या कर दी. शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी जितेंद्र चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!