छत्तीसगढ़:- अक्षत हत्याकांड में पुलिस जांच से कोई संतुष्ट नहीं, पिता बोले-‘खुद को मारने की सुपारी देना संभव नहीं,अग्रवाल समाज करेगा आंदोलन

मृतक अक्षत के पिता बोले-पुलिस जांच संतोषजनक नहीं

अंबिकापुर/ सरगुजा में युवा व्यवसायी अक्षत अग्रवाल की तीन गोली मारकर हत्या की गई है। अक्षत के पिता ने कहा कि वह खुद को मारने की सुपारी दे, यह संभव नहीं है। आरोपी के दावे पर ही पुलिस जांच टिकी है। अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने सरगुजा एसपी से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मृतक अक्षत के पिता महेश केडिया ने कहा कि मामले में सिर्फ संजीव मंडल शामिल नहीं है, बल्कि और लोग भी संलिप्त हो सकते हैं। अक्षत जमीन का कारोबार भी करता था। उसे जमीन दिखाने के बहाने गन प्वाइंट पर मौके पर ले जाकर उसकी हत्या की गई। महेश केडिया ने कहा कि और आरोपियों की संलिप्तता हो सकती है। इसकी जांच हो।

व्यवसायी अक्षत अग्रवाल की तीन गोली मारकर हुई थी हत्या

अक्षत के शव की बरामदगी कराई

​​​​​​अंबिकापुर के मनेंद्रगढ़ रोड में स्थित अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक महेश केडिया के पुत्र अक्षत अग्रवाल (23) का शव बुधवार को चठिरमा गौशाला के पास जंगल में उसकी कार में मिला था। उसके हत्या के आरोपी संजीव मंडल को पुलिस ने पकड़ा तो उसने ही अक्षत के शव की बरामदगी कराई। संजीव मंडल ने मृतक अक्षत अग्रवाल को तीन गोलियां मारी थी।

आरोपी की स्टोरी पर भरोसा नहीं 

एसपी योगेश पटेल ने शुक्रवार को मीडिया के समक्ष बताया कि आरोपी संजीव मंडल ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि मृतक अक्षत अग्रवाल ने स्वयं को मारने की सुपारी दी थी। संजीव मंडल को मृतक ने दो सोने की चैन, ब्रेसलेट और अंगूठी के अलावा 50 हजार रुपए नगद दिए थे। आरोपी ने बिल्कुल सटाकर अक्षत अग्रवाल के सीने में तीन गोलियां दाग दी। एसपी योगेश पटेल ने कहा कि कोई स्वयं की हत्या की सुपारी देगा, यह अब तक हमने भी नहीं सुना है। इस कारण पुलिस को भी आरोपी की स्टोरी पर भरोसा नहीं है। नगदी और जेवर आरोपी के कब्जे से बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।

अग्रवाल समाज सचिव ने दी आंदोलन की चेतावनी

अग्रवाल समाज करेगा आंदोलन 

अग्रवाल समाज के सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि आरोपी ने हत्या के बाद कई लोगों के साथ मिलकर शराब पी। वे पुलिस जांच में नहीं आ पाए हैं। अक्षत अग्रवाल की पहचान एक बेहतर व्यवासायी और व्यवहार कुशल युवा के रूप में थी। उस पर कभी कोई उंगली नहीं उठी। संजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस जांच संतोषजनक नहीं है। 

अग्रवाल समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

एसपी ने बनाई है विशेष टीम 

एसपी योगेश पटेल ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीएसपी रोहित शाह और डीएसपी शुभम तिवारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम बनाई गई है। कई सवालों के जवाब पुलिस को नहीं मिले हैं। संजीव मंडल से जब्त तीन पिस्टल और 31 कारतूस मृतक अक्षत अग्रवाल स्वयं लेकर आया था तो ये कहां से मिले। पुलिस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता के संदेह को खारिज नहीं किया है।

एसपी ने कहा-विशेष पुलिस टीम करेगी जांच

इलेक्ट्रानिक माध्यमों पर टिकी आगे की जांच 

पुलिस के हाथ मामले में आरोपी के दावे के अलावा कोई लीड नहीं है। पुलिस की आगे की जांच इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर ही टिकी है। पुलिस मृतक के आईफोन को अनलॉक करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्रोफाइलिंग भी की जा रही है। मामला एक बड़े व्यवसायी परिवार के होनहार युवा व्यवसायी की मौत का है। इसके कारण पुलिस जांच भी सवालों के घेरे में है। आशंका यह भी है कि अक्षत को शॉफ्ट टारेगट के रूप में पाते हुए आरोपी संजीव मंडल ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस की जांच इतनी भी आसान नहीं होने वाली है।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!