छत्तीसगढ़:- अंधविश्वास में गई जान, खून से लाल हुआ छत्तीसगढ़, मासूम समेत एक परिवार के 4 लोगों की हत्या, तीन को पकड़ा

बलौदाबाजार/ जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास में जकड़े पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला आज गुरुवार शाम को 7.30 बजे का है। पूरा मामला थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद का बताया जा रहा है। जहां चार व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक पुरुष और एक छह माह का मासूम छोटा बच्चा शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

हत्या की सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक होना बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

संदेहियों केसंदेहियों के नाम नाम 

  1. रामनाथ पाटले
  2. दीपक पाटले 
  3. दिल कुमार पाटले

मृतकों के नाम

  1. चेतराम पिता राम लाल (उम्र 45 साल)
  2. जमुना बाई केवट  
  3. जमुना बाई का छोटा बच्चा
  4. यशोदा बाई केवट
  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!