छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, आज रायपुर में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर/ दिल का दौरा पड़ने से छालीवुड के फेमस कलाकार व बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का निधन गरियाबंद में रविवार रात साढ़े 11 बजे हो गया. वे महज 42 साल के थे. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर महादेव घाट रायपुर के श्मशाम घाट में किया जाएगा. राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है. राजेश अवस्थी अमलीपदर (गरियाबंद) के रहने वाले थे और वे फिल्म अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई थे.

फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके थे राजेश अवस्थी

बता दें कि राजेश अवस्थी कम उम्र में बड़ी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनका जाना भाजपा के लिए बड़ी क्षति है. बीजेपी ने उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी. साथ ही राजेश अवस्थी फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे. छालीवुड के फेमस कलाकार व प्रोड्यूसर डायरेक्टर थे. वे टूरा चाय वाला, मया 2, परशुराम, मया दे दे मया ले ले, मयारु बाबू, किरिया जैसे कई छत्तीसगढ़ी फिल्म और एल्बम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे.

भाजपा ने खोया समर्पित कार्यकर्ता:, किरण देव

राजेश अवस्थी के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने शोक जताया. उन्होंने कहा, आज हम सब बहुत दुखी हैं, शोक में हैं. हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है. हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी. मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. परिवार जनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति मिले, ऐसी भगवान के चरणों में प्रार्थना है.

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!