छत्तीसगढ़ः होली में करवट ले सकता है मौसम, 6 से 8 मार्च तक गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

रायपुर / छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में कल अच्छी गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण दिन में धूप चुभने लगी। एक-दो जगहों पर टेंपरेचर सामान्य से छह डिग्री तक ऊपर पहुंच गया। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में समुद्र से आने वाली हवा के कारण सोमवार को एक-दो जगह बारिश होने की संभावना है।

7 और 8 मार्च को गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। प्रदेश में आसमान साफ है और मौसम शुष्क है। इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि हुई। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस साल मार्च में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। शुक्रवार को पारा 36.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

तापमान में पिछले 24 घंटे में लगभग एक डिग्री की वृद्धि हो गई। शनिवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक था। सुबह हवा में आर्द्रता 46 फीसदी के आसपास थी, लेकिन शाम तक यह गिरकर 18 फीसदी के आसपास पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में तापमान में वृद्धि के साथ आर्द्रता (वातावरण में नमी) में कमी आई है। बिलासपुर में भी कल अच्छी गर्मी पड़ी।

यहां भी दोपहर को पारा अधिकतम 37 डिग्री तक पहुंच गया। बिलासपुर के अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़ में पेंड्रारोड और अंबिकापुर में भी तेज गर्मी पड़ी। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म सारंगढ़ रहा। यहां तापमान 38.9 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में गर्मी बनी रहेगी। रायपुर में दिन का तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

4-5 मार्च को मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अगले पांच दिनों के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। 6, 7 और 8 मार्च को एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 7 व 8 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

  • Related Posts

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा मार्ग पर स्थित बरमपुर चौक के समीप कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर आ रही एक ट्रैलर एकाएक अनियंत्रित होकर चौक के पास पलट गया। हादसे के वक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम
    error: Content is protected !!