छत्तीसगढ़ः हसदेव में पलटी नाव, पति-पत्नी लापता, 2 दिन से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर उतरी​​​​​​​ टीम

सूरजपुर / हसदेव नदी में डूबे पति-पत्नी की तलाश के लिए गुरुवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हरिहरपुर इलाके में हसदेव नदी में नाव पलटने से पति-पत्नी नदी में डूब गए हैं। मंगलवार से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

गुरुवार को पति-पत्नी की तलाश के लिए SDRF और नगर सेना के गोताखोरों की टीम नदी में उतरी हुई है। जानकारी के मुताबिक, पति श्रवण सिंह और पत्नी श्यामा बाई प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर के रहने वाले हैं। यहां हरिहरपुर के सोहरगड़ई गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पति-पत्नी नाव से हसदेव नदी को पार कर रहे थे। लेकिन बीच नदी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चारों नदी में गिर गए।

नाव पलटने पर नाविक और उसकी पत्नी तो तैरकर किनारे पर आ गए, लेकिन दंपति श्रवण सिंह और श्यामा बाई नदी में डूब गए। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को नदी में ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचने के बाद गोताखोर नदी में उतारे गए।

मंगलवार से पति-पत्नी की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उनकी बॉडी नहीं मिल पाई है। एसडीआरएफ और नगर सेना की 15 सदस्यीय टीम पति-पत्नी को ढूंढने की कोशिश कर रही है। नदी की गहराई ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

नाविक ने बताया कि दोनों पति-पत्नी सतपता बिश्रामपुर जा रहे थे, लेकिन नाव पलट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, जब उन्हें भी दंपति को ढूंढने में सफलता नहीं मिली, तो सरगुजा और सूरजपुर से गोताखोरों के दल को बुलाया गया। इसमें सूरजपुर के 10 प्रशिक्षित गोताखोर नगर सैनिक और अंबिकापुर की एसडीआरएफ के 5 सदस्यों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

बुधवार को भी नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के बाद काम बंद कर दिया गया। अब गुरुवार सुबह फिर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गोताखोर तलाशी के लिए निकले हैं। जहां नाव पलटी थी, वहां पानी की गहराई काफी ज्यादा थी।

हरिहरपुर पंचायत के आश्रित मोहल्ले सोहरगड़ई और ठोरठिहाई जाने के लिए नदी ही एकमात्र रास्ता है। इसमें लोग नाव से आना-जाना करते हैं, जबकि सड़क मार्ग से आने के लिए उन्हें 20 किलोमीटर चलकर रामेश्वरनगर आना पड़ता है, तब कहीं जाकर बस मिल पाती है। नाव से गेज नदी में ग्रामीणों की आवाजाही लंबे समय से है और ये हमेशा से जोखिम भरा रहा है।

  • Related Posts

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    आदतन अपराधी अंचल अग्रवाल तथा संजय पावले को किया गया जिला बदर  जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने…

    Read more

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

     पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने क्षेत्र के जलाशयों के रखरखाव और नहरों की मरम्मत में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी
    error: Content is protected !!