छत्तीसगढ़ः लापता परिवार 1-2 मार्च को रायपुर में भी दिखा, स्‍टूडियो से निकलवाए थे 90 फोटो के प्रिंट, कार में आग लगने के बाद से रहस्‍यमय ढंग से गायब है परिवार

रायपुर। कांकेर जिले के चारामा के ग्राम चावड़ी में कार में आग लगने के बाद से परिवार के लापता हो जाने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। इस सनसनीखेज घटना के तार रायपुर से भी जुड़े हैं। जांच में पता चला है कि लापता परिवार को रायपुर में देखा गया है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने 1 मार्च को रायपुर के लोधीपारा चौक स्थित अजय फोटो स्टूडियो में पहुंचकर मोबाइल से 90 फोटो के प्रिंट निकलवाए थे। फिर 2 मार्च को दोबारा स्टूडियो पहुंचकर फोटो की डिलेवरी ली थी। इसके लिए कारोबारी ने एक हजार रुपये भुगतान भी किया था। दरअसल, इस पूरे मामले की जांच के लिए कांकेर पुलिस की दो स्पेशल टीमें रायपुर पहुंची हैं। अब कांकेर पुलिस रायपुर स्टेशन समेत कई स्थानों के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। 

रहस्‍यमयी तरीके से परिवार लापता

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा के ग्राम चावड़ी में एक मार्च की रात को एक कार आग में जल गई थी। इसमें सवार बताए जा रहे पोल्ट्री फार्म संचालक समीरन सिकदार, उसकी पत्नी जया और दो बच्चों को दूसरे दिन धमतरी के एक लाज के बाहर देखा गया था। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि धमतरी के आशियाना लाज में परिवार के रुकने की जानकारी मिली है। यहां से परिवार कहां गया, इसकी जांच चल रही है।

एक मार्च की रात धमतरी के लाज में रुका था परिवार

रायपुर से पखांजूर घर लौट रहे समीरन सिकदार की कार जली हुई मिली थी। इसमें कोई भी मानव अवशेष नहीं था। पुलिस चारों के लापता होने की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। तीन मार्च से पुलिस की पांच टीमें समीरन सिकदार के गांव पखांजूर, रायपुर, धमतरी व रास्ते की सघन की जांच कर रही है। 

मामले में पुलिस को अहम सबूत मिला है। धमतरी के बस स्‍टैंड में स्थित आशियाना लाज में एक मार्च को समीरन के द्वारा कमरा बुक किया गया था। रजिस्टर में रात आठ बजकर 45 मिनट पर कमरा बुक करने की जानकारी दर्ज है। घटना के दूसरे दिन दो मार्च की सुबह लाज कर्मचारी द्वारा समीरन की पत्नी जया को दोनों बच्चों के साथ लाज से निकलते देखे जाने की बात सामने आई है।

  • Related Posts

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    कोरबा के सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक ट्रक चालक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया,…

    Read more

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    कोरबा मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स
    error: Content is protected !!