छत्तीसगढ़ः- मौसम ने फिर बदला मिजाज, आज कुछ क्षेत्रों में वज्रपात के साथ हल्की वर्षा के आसार

रायपुर/ द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदला है, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात के साथ ही हल्की वर्षा के भी आसार हैं। विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर से ही धूपछांव का सिलसिला चलता रहा, इससे उमस से किसी भी प्रकार से राहत नहीं मिली।

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। दोपहर की धूप अब जलने लगी है और उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने के आसार हैं। उमस बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम की मांग भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। विभिन्न क्षेत्रों में लस्सी, गन्ना रस, जलजीरा, नारियल पानी के संस्थान भी खुल गए हैं।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से केरल तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

यह रहा तापमान

रायपुर 41.8 27.2

बिलासपुर 42.0 23.9

जगदलपुर 38.7 24.9

अंबिकापुर 39.2 21.5

पेंड्रा रोड 39.6 23.0

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!