छत्तीसगढ़ः नकली दवा की फैक्ट्री पर छापा, मिला 10 करोड़ का माल, खपाई जाती थीं आयुर्वेदिक बताकर मिलावटी दवाएं

रायपुर/ राजधानी में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा पड़ा। गुरूवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों की टीम ने ये रेड मारी। एक छोटे से दिखने वाले मेडिकल स्टोर के भीतर ये फैक्ट्री चल रही थी। दवा के अवैध कारोबार के इस अड्‌डे से करीब 10 करोड़ की फर्जी और मिलावटी दवाएं मिलीं हैं। इन्हें आयुर्वेदिक और स्वाथ्यवर्धक बताकर बेचा जा रहा था। लाखों लोगों तक इसे सप्लाई किया जा चुका है। रायपुर की 4 अलग-अलग दुकानों, एजेंसी में ये छापेमार कार्रवाई हुई है।

दोपहर से चल रही इस छापेमार कार्रवाई में अब तक 25 बोरे से ज्यादा माल जब्त किया जा चुका है। विभाग के अफसर, सहायक ड्रग कंट्रोलर बसंत कौशिक को आयुर्वेदिक औषधि के नाम पर एलोपैथिक दवाएं बेचे जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद विभाग के अफसर डॉ परमानन्द वर्मा , किशोर ठाकुर राम ब्रिजेश की एक स्पेशल टीम गुरुवार को जांच के लिए निकली। इनपुट के मुताबिक अफसर पहले तो ग्राहक बनकर सिमगा में शारदा मेडिकल स्टोर गए। वहां दवाओं के बारे पूछा फिर टीम ने दुकान के भीतर जाकर छापा मारा। दुकान के भीतर कारोबारी ने अपनी प्रॉपर्टी में पूरा सेटअप लगा रखा था। करोड़ों की फर्जी दवा का स्टॉक मिला, इसे पूरे प्रदेश और आस-पास के राज्यों में भी बेचा जा रहा था।

टेस्ट में फर्जी साबित हुई दवाएं

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शारदा मेडिकल स्टोर से मिली दवा को कालीबाड़ी स्थित शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में टेस्ट किया जांच में एलोपैथिक दवाइयां डिक्लोफेनिक एवं असक्लोफेनिक की मात्रा पाई गई है। आम लोग एलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराना चाहते हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए इन कारोबारियों एलोपैथिक दवाएं मिलाकर जल्द स्वास्थ्य लाभ देने का दावा करते हुए दवा को बेच रहे थे। विभागीय अफसरों के मुताबिक जो एलोपैथिक दवाओं की मात्रा सैंपल्स में मिली हैं उसका स्वास्थ्य पर बहुत गंभीर बुरा असर पड़ता है।

इन जगहों पर हुई छापेमारी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई में रायपुर और आसपास के कुछ मेडिकल एजेंसीज में छापे मारे गए हैं। रायपुर के शंकर नगर में गीतांजलि नगर स्थित बजरंग आयुर्वेदिक एजेंसी में भी अफसरों ने जांच की। यहां से 12 लाख 66 हजार टेबलेट मिले हैं, जिनकी बाजार में कीमत 2 करोड़ है। इसी इलाके में याशिका ट्रेडिंग एवं मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर और बीरगांव स्थित वेयरहाउस से भी लाखों का सामान मिला है। सिमगा की शारदा मेडिकल स्टोर से 5 करोड़ की गोलियां और इन्हें तैयार करने की चीजें बरामद की गई है।

कैंसर तक ठीक करने का दावा, बाल उगाने वाली दवाएं भी

ये सभी करोबारी समूह ऑनलाइन नकली आयुर्वेदिक दवा बेचने का भी काम कर रहे थे। कुछ लोगों को कमीशन देकर दवा बाजार में खपाने का काम करते थे। ये कंपनियां 90 दिनों में बालों का उगना, कैंसर, जोड़ों का दर्द एक माह में दूर करने का दावा करते हुए बिज़नेस कर रही थीं।
अफसरों ने बताया कि उज्जैन में निर्माण दिखा कर रायपुर में अवैध तरीके से दवा बनाई जा रही थी और इसकी पैकेजिंग की जा रही थी। छापे मार काईवाई में 11 औषिधि निरीक्षक सहित 20 अधिकारी शामिल थे। शुक्रवार को इस मामले में दवा कारोबारियों पर FIR दर्ज कराई जा सकती है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!