छत्तीसगढ़ः- खुद को ‘डॉन’ बताकर सोशल मीडिया पर किया वीडियो अपलोड, पुलिस ने थाने में करवाई कान पकड़कर उठक-बैठक

रायपुर/ प्रदेश के युवाओं में सोशल मीडिया पर खुद को डॉन और माफ़िया की तरह दिखाने का एक ट्रेंड चल पड़ा है। रिवॉल्वर की तरह नजर आने वाला लाइटर लेकर तो कभी कट्टा लेकर वीडियो बनाते हैं । सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें करते हैं। स्थिति यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर इन युवकों के अलग-अलग गैंग बन चुके हैं और वीडियोज के जरिए एक दूसरे को धमकियां भी देते हैं।

अब रायपुर की पुलिस ने ऐसे ही गुर्गों के खिलाफ अभियान शुरू किया है । इन्हें पकड़कर थाने लाया जा रहा है और बाद में इनके थाने में माफी मांगते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। पुलिस भड़काऊ पोस्ट और हथियारों के साथ सार्वजनिक किए गए वीडियो को डिलीट भी करवा रही है।

रायपुर पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को पकड़ा है। एक ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। जिसमें वह यह कहता दिख रहा है कि पुलिस उससे डरती है वह किसी को लेटा न दे इस वजह से सरकार भी उससे डरती है। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई।

इसके बाद कान पकड़ कर उठक बैठक करते हुए इस बदमाश का एक नया वीडियो पुलिस ने अपलोड किया। वीडियो के पहले पार्ट में तो यह पूरे रौब में पिस्टल जैसी दिखने वाली लाइटर के साथ है और वीडियो के दूसरे हिस्से में कान पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है।

इनकी भी हेकड़ी निकाली गई

दो और लड़कों को पुलिस ने इसी तरह पकड़ा और उनसे माफी मंगवाया। इन युवकों ने इंस्टाग्राम पर बंदूक और चाकू के साथ कुछ वीडियो अपलोड किए थे। इनसे हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है। इन युवकों ने भी पुलिस हिरासत में माफी मांगी।

रायपुर डॉन 302, छत्तीसगढ़ माफिया, सोनू भाई डॉन, काला सोनू, रायपुर माफिया राज, इस तरह नाम से इंस्टाग्राम पर कई सोशल मीडिया अकाउंट्स है। जिनमें रायपुर के अपराधी किस्म के युवक अक्सर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करते हैं। जिनमें गालियां होती हैं। अश्लील कंटेंट होता है और हथियारों के साथ शो बाजी की जाती है। पिछले 15 दिनों में रायपुर पुलिस ने ऐसे ही 20 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है ।

इनमें कुछ नाबालिग भी थे तो परिजनों को इनके बारे में जानकारी देकर समझाइश देकर छोड़ा गया है । रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान फिलहाल जारी रहेगा। इसी तरह खुद को माफिया और डॉन बताकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!