घर में घुसकर भाभी पर टंगिया से हमला, बीच-बचाव करने आए पति पर भी वार, घटना का लाइव वीडियो सामने आया

  – जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला पर टंगिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए महिला के पति पर भी हमला करने की कोशिश की। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना जांजगीर चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसदा की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम भैंसदा निवासी अनीता सूर्यवंशी ने कुछ दिन पहले अपने पति गिरधर सूर्यवंशी के माध्यम से अपने हिस्से की जमीन बेची थी। उक्त जमीन पर उसके पारिवारिक भाई हिरेंद्र सूर्यवंशी की भी नजर थी, लेकिन जमीन किसी और को बेच दिए जाने के कारण वह नाराज था और रंजिश रखता था। इसी बात को लेकर मंगलवार देर रात आरोपी हिरेंद्र उनके घर पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा। गिरधर के दरवाजा खोलते ही हिरेंद्र घर में घुस आया और हाथ में लिए टंगिया से महिला पर हमला कर दिया।

पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह आरोपी को रोक नहीं सका। टंगिया के हमले से महिला जमीन पर गिरकर खून से लथपथ हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पति अपनी घायल पत्नी को अस्पताल ले गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। महिला का वहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही गांव पहुंचकर आरोपी हिरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

खतरे की आशंका, मोबाइल से बनाया वीडियो

हिरेंद्र जमीन बेचने को लेकर काफ़ी गुस्से में था। इससे पति-पत्नी को पहले से ही शक था कि वह कुछ भी कर सकता है। घटना वाली रात जब हिरेंद्र घर पहुँचा, तो वह जोर-जोर से दरवाजा पीट रहा था। ऐसे में पति ने अपने मोबाइल फ़ोन में वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया और मोबाइल को एक कोने में रख दिया। आरोपी के घर में घुसने से लेकर टंगिया से हमला करने तक, सब कुछ रिकॉर्ड हो गया है। उक्त वीडियो से पुलिस को जांच में काफी मदद मिली है।

  • Related Posts

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में राम नवमी के रूप…

    Read more

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    *नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच* बिलासपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर द्वारा हमेशा की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद
    error: Content is protected !!