गेटवे इंटरनेशनल स्कूल ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया लोगों को जागरूक

  • गेटवे इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड़री स्कूल बागपत द्वारा मैराथन दौड़, बाईक रैली, पैदल रैली, नुक्कड़ नाटकों जैसे अनेकों माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • डीएम बागपत और एसपी बागपत ने रिबन काटकर, रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर और मैराथन दौड़ को हरी झंड़ी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

बागपत / उत्तर प्रदेश / से विवेक जैन की रिपोर्ट…

शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली एनसीआर की अग्रणी संस्थाओं में शुमार गेटवे इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड़री स्कूल बागपत द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी बागपत डाक्टर राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज जादौन बागपत द्वारा रिबन काटकर, रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर और मैराथन दौड़ व रैली को हरी झंड़ी दिखाकर किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मैराथन दौड़, बाईक रैली, पैदल रैली, नुक्कड़ नाटकों जैसे अनेकों माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मैराथन दौड़, बाईक रैली और पैदल रैली के दौरान समस्त रास्ते पर जमकर आतिशबाजी की गयी और बैंड़ व ढोल नगाड़ों की थाप पर भारत माता की जय के नारों के साथ सैंकड़ो विद्यार्थी हाथों में सड़क सुरक्षा जागरूकता के विभिन्न श्लोगनो से लिखे हार्डिंग व तिरंगा झंड़ा लेकर चले। मैराथन दौड़ व रैली बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से प्रारम्भ होकर स्कूल परिसर में समाप्त हुई। स्कूल में सड़क जागरूकता पर एक से बढ़कर एक सड़क सुरक्षा पर आधारित नाटकों का स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मंचन किया गया। इस अवसर पर बागपत पुलिस अधीक्षक से विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अनेकों प्रश्न पूछे जिनका नीरज जादौन द्वारा संतोषजनक जवाब दिया गया। जिलाधिकारी बागपत, पुलिस अधीक्षक बागपत, प्रेसिडेंट सुनील प्रधान, प्रबन्धक कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अमित चौहान सहित अनेकों वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति स्वंय जागरूक रहने और अपने सम्पर्क में आने वाले लोगों को भी इस बारे में जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर सीओ दिनेश कुमार, टीआई नरेन्द्र सिंह, आर आई विजय कुमार, बागपत कोतवाली प्रभारी संजय कुमार, समाज सेवी नीरज नैन, हाजी यासीन, प्रतिभा राज, शुभम, संजय शर्मा, अजय राणा, अनुराधा, सवेरा, मनोरमा, सानिया, सहरीन, नुसरत, रितेश, शिवांशी सहित सैंकड़ों विद्यार्थी और उनके परिजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!