गुल गोटी से राजधानी में जुआ खेलते 24 गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक कैश और 23 मोबाइल जप्त

रायपुर। राजधानी के मोमिन पारा इलाके में सकरी गली में पॉइंटर लगाकर जुआ खेलते हुए 24 को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे 10,10,280 रूपये समेत 23 नग मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यान देर रात्रि सूचना मिली कि थाना आज़ाद चौक के मोमिन पारा में कुछ लोग बड़ी संख्या में जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर 24 जुआरियों को गुल गोटी से जुआ खेलते रंगे हाथ गिफ्तार किया गया। उनके पास से नगदी 10,10,280 रूपये, 23 नग मोबाइल फ़ोन एवं गुल गोटी जप्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अजील खान, जीतू ऊर्फ जितेन्द्र कृपलानी, धर्मेंद्र पंडित, मनोज बंसल, सुनील कुमार टंडन, प्रवीण सोनी, रवि मूनजर, गंजु अंगारे, दिनेश महानंद, मुकेश नारवानी, विमल जैन, मोइन खान, संजय कुमार, पंकज मूनजर, भूवन महानंद, अमित दुआ, सतीश कुमार, राजीव तिवारी, गजानंद पटेल, हैदर अली, विवेक अग्रवाल, अन्नू हसन, निर्मल जैन और प्रमोद यादव शामिल है।
आरोपियों के विरूद्ध थाना आज़ाद चौक में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जाएगी। जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!