गुरु पूर्णिमा पर विशेष ” बलिहारी गुरु आपनो गोविंद दियो बताए “

प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। महान गुरु महर्षि वेदव्यास जिन्होंने ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अट्ठारह पुराणों जैसे अद्भुत साहित्य की रचना की,  उनका आज ही के दिन जन्म हुआ था । उन्हें सभी ऋषि- मुनि अपना गुरु मानते थे, इसलिए उनके जन्मदिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी पावन दिन पर व्यास जी ने अपने शिष्यों एवं मुनियों को सर्वप्रथम भागवतपुराण का ज्ञान दिया था।
कहा गया है कि-“बिन गुरु ज्ञान ना होई” अर्थात्  गुरु ही है जो हमें ज्ञान देता है, सही राह दिखाता है। रामायण से लेकर महाभारत तक गुरु का स्थान सर्वोच्च एवं सबसे महत्वपूर्ण रहा है । गुरु की इसी महत्ता  को बताते हुए महान संत कबीर दास जी ने लिखा है-
” गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पांय
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।”
माना जाता है कि इस दिन गुरु के चरण स्पर्श अवश्य करना चाहिए। परन्तु  मेरा मानना है सिर्फ इस एक दिन ही नहीं बल्कि सदैव गुरु का आदर करना चाहिए।  एक शिशु की प्रथम गुरु माँ होती है इसलिए इस दिन ही नहीं बल्कि संभव हो तो प्रतिदिन अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करना चाहिए । सदैव उनका सम्मान करना चाहिए ।
यदि हम गुरु पूर्णिमा शब्द को देखें तो इसमें (गुरु + पूर्ण +माँ)शब्द छिपा हुआ है, अर्थात् गुरु वही पूर्ण होता है जिसमें मां के जैसा वात्सल्य का भाव हो,  जो अपने शिष्य को सदैव सही मार्ग दिखाए, उसकी उलझनों को सुलझाए, जिज्ञासा  को शांत करें और अपने शिष्य का मार्ग प्रशस्त करे । वर्तमान समय में ऐसे गुरु एवं शिष्य दोनों ही का अभाव होता जा रहा है ,इसलिए और भी आवश्यक हो जाता है इस बात को समझना कि गुरु शिष्य परंपरा क्या है और क्यों आवश्यकता है इसकी। हर वो व्यक्ति जो हमें सही राह दिखाए , हमें सुसंस्कृत बनाने का प्रयास करे वही सही मायने में हमारा गुरु है और ऐसे गुरु का सानिध्य सदैव बना रहे यही प्रयास करना चाहिए।
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात परमब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

    डॉ ममता श्रीवास्तवा(सरूनाथ)।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!