गुरु घासीदास बाबा की 265 वी जयंती पर, शनिवार को श्वेत ध्वजवाहको के साथ रैली निकाली गई

तिल्दा/नेवरा/सतनामी समाज ने निकाली शोभा यात्रा मनखे-मनखे एक समान की अलख जगाने वाले गुरु घासीदास बाबा की और सतनाम धर्म के प्रणेता गुरु घासीदास बाबा की 265 वी जयंती पर शनिवार को श्वेत ध्वजवाहको के साथ रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में सफेद वस्त्र धारण किए हुए समाज के युवा शामिल हुए।
इसमें बाबा के संदेश मनखे-मनखे एक समान को दोहराया गया।सासाहोली चौक से शुरू हुई रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए स्टेशन चौक हेमू कालानी चौक’ सिंधी कैंप. अग्रसेन चौक.गांधी चौक.नेवरा, बस्ती होकर गुरु घासीदास चौक पर आकर समाप्त हुई। युवाओं का जत्था सफेद ध्वज लहराते व गुरु घासीदास बाबा के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन में नाचते गाते दिखे उनके पीछे समाज का जनसैलाब था जो जय-जय सतनाम 18 दिसंबर अमर रहे का जयघोष करते साथ चल रहे थे। मानव मानव एक का संदेश दिया गया। लोग मोटरसाइकिल ओ पर भी सवार थे जो बाबा गुरु घासीदास का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।
जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। आयोजन समिति के लोगो ने बताया 18 दिसंबर को जयंती पर्व के दिन घर-घर में मुख्य द्वार पर दीप प्रज्वलित करने जागरूक किया गया है ।सभी स्वजातीय लोग अपने-अपने इलाके के पवित्र जैतखाम में नया पालो (झंडा) चढ़ाने, रात्रि कालीन में फुहडता वाले कोई भी कार्यक्रम नहीं कराने तथा शासन- प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का संदेश दिया गया है रैली में प्रमुख रूप से राजू पाटिल -देवादास टंडन -जनक लाल बन्दे -धर्मेंद्र डहरिया -जगतु राम मांडले -निखिल मांडले के साथ साथ समाज के गणमान्य नागरिक बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल थे ।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!