गुजराती में गीत गाकर अदिति ने किया निर्णायको को मंत्रमुग्ध, संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान


कोरबा / केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 आठवीं की छात्रा अदिति शर्मा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर आजादी का अमृत महोत्सव बिलासपुर संकुल स्तरीय प्रतियोगिता प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी की छात्रा अदिति शर्मा ने कोरबा जांजगीर बिलासपुर संकुल के सैकड़ों प्रतिभागियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया | अदिति इसके बाद रायपुर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी | केंद्र सरकार के द्वारा संचालित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें एकल नृत्य एकल गान समूह नृत्य समूह गान का आयोजन वर्चुअल स्तर पर किया गया इस कार्यक्रम मे छात्रा अदिति शर्मा ने गुजराती गीत गाकर निर्णायको का मन मोह लिया | इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को गुजराती थीम दिया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों को गुजराती में गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करने थे | नृत्य एवं गीत एवं संगीत स्पर्धा का ऑनलाइन आयोजन किया गया | यह प्रतियोगिता एनटीपीसी टाउनशिप स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में ऑनलाइन का आयोजन किया गया | इस स्पर्धा में बिलासपुर कोरबा चांपा जांजगीर जिले शामिल थे अगला प्रतियोगिता रायपुर संभाग में आयोजित किया गया जाएगा | इस स्पर्धा के लिए केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के संगीत शिक्षक लक्ष्मण कौशिक के द्वारा अदिति को अभ्यास कराया जा रहा है | प्राचार्य डॉक्टर ए. नागमणि ने बताया कि इस तरह की स्पर्धाओं से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा बाहर आती है एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत हम देश के दूसरे प्रांत को जान सके उनके संस्कृति को समझ सके । छत्तीसगढ़ को गुजरात प्रदेश का थीम दिया गया था । जिससे बच्चे गुजरात के सांस्कृतिक धरोहर से परिचित हो सके ।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!