गुंडा बदमाश चिना पांडेय भेजा गया सलाखों के पीछे,आर्म्स एक्ट और एससी /एसटी एक्ट के मामले में हुई गिरफ्तारी

कोरबा / पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा गुंडे बदमाश एवम अपराधिक तत्वों के विरुद्ध  प्रभावी एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । पुलिस अधीक्षक से मिले निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है ।  इसी क्रम में आज दिनांक 19 अगस्त 2022 को सूचना मिली कि गुंडा बदमाश चीना  पांडे उर्फ दीपक पांडे कोरबा में घूम रहा है जिसके पास एक स्प्रिंगयुक्त बटनदार चाकू है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल चीना पांडेय उर्फ दीपक पांडेय को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई , जिसके पास से एक स्प्रिंगयुक्त बटन वाला धारदार चाकू बरामद हुआ , जो धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध होने से आरोपी चीना पांडेय उर्फ दीपक पांडेय पिता को उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया है ।  आरोपी के विरुद्ध पूर्व में अजाक थाना कोरबा में एससी एसटी एक्ट का एक प्रकरण पंजीबद्ध था जिसमें चीना पांडे फरार चल रहा था उस मामले में भी आरोपी पांडे को गिरफ्तार किया गया है । बदमाश चीना पांडे काफी शातिर किस्म का अपराधी है जिसके ऊपर पूर्व में कई मामले पंजीबद्ध हैं , आरोपी चीना पांडेय  गरियाबंद में हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में निरूद्ध था जो लगभग 2 माह पहले जमानत पर रिहा हुआ है उसके बाद से पुनः अपराध जगत में कदम रख रहा था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
  पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया है कि जिले में सिर्फ कानून का शासन चलेगा , गुंडे एवं अपराधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , जो अपराधी तत्व समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर शांतिपूर्ण जीवन यापन करना चाहते हैं , उन्हें पुलिस द्वारा माफ करने की योजना भी बनाई जा रही है ।  किंतु जो अपराधिक जीवन में लगातार सक्रिय हैं उनके विरुद्ध जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा ।
  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!