गांधी कुटी में गांधी जी का संदेश

कोरबा। एकता परिषद के कार्य क्षेत्र गांव बडखाबहरा एवं छिंदवार में लोगों ने अपने मोहित राम केरकेट्टा विधायक को गांधी कुटी में भव्य स्वागत करते हुए बा , बापू की 150 वी जन्म शताब्दी पर विधायक को ऐसे गांव दिखाएं जहां पर आज तक आजादी के बाद भी ना कोई हैंडपंप है ना सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ वहां के मूल निवासियों को मिल पा रहा है।
बड़खा बहरा ऐसा गांव है जहां आज भी लोग लकड़ी के बने हुए ढोडी से पानी पीने का एवं निस्तार करने में उपयोग कर रहे हैं। यहां आज तक सड़क तक नहीं पहुंच पायी है। स्वयं के प्रेरणा से लोगों ने जब भागीदारी से अपनी आने-जाने की सुविधा के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रास्ते को श्रमदान करके रोड बनाने का काम किया है और सामूहिक श्रमदान से लोगों ने अपने गांव के बीच में गांधी कुटी का निर्माण किया हैं । जहां पर बापूजी को याद करके अपने सत्य, अहिंसा की एवं पूर्ण शराबबंदी की बात करते हैं इन्हीं समस्याओं को लेकर लोगों ने आज करमा नाचते हुए अपने विकास नहीं होने के गम को भूलते हुए जनप्रतिनिधि का स्वागत कर रहे थे। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सरपंच पोड़ी खुर्द महेंद्र सिंह उप सरपंच श्री राजकुमार यादव क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं हरदेवा के सरपंच साथी लोग उपस्थित रहे ।विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने अपने मोबाइल के माध्यम से तुरंत वन विभाग एवं पीएचई विभाग को तथा थाना कोरबी को विभिन्न मुद्दों पर संवाद करते हुए लोगों को सहयोग करने की अपील की है। साथ में उन्होंने बड़खा बहरा और एवं छिंदवार में अपने विधायक निधि से रूपए6 ,6 लाख से गांधी कुटी बनाने हेतु आने वाले वर्ष 2021 में विधायक निधि फंड देने का घोषणा की है। इस कार्यक्रम में एकता परिषद के कार्यकर्ता मुरली दास संत, निर्मला कुजुर ,बृजलाल मार्को, एवं इंदिरा यादव का सहयोग रहा ग्रामीण मुखिया साथी एकता परिषद के उदित राम धनवार पात्रता महिलाल लखनलाल और महिलाओं में फुल बतिया संगीता बहन सब शामिल हुए ग्राम के कोटवार ने विशेष मुनादी का लोगों को विधायक आने की सूचना एवं प्रचार प्रसार का काम किए थे कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए लोगों को मास्क के पहनकर एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया इसी कड़ी में हाथी प्रभावित परिवारों को और उनके हुए फसल नुकसान को ध्यान में रखते हुए विधायक ने लोगों को अन्न दान देने का भी कार्यक्रम कियि जिसमें कुल 110 लोगों को राहत सामग्री वितरण किया गया छिंदवाड़ा एवं बरखा बहरा में लोगों का उत्साह देखते बन रहा था और बापू की बताए हुए रास्ते पर चलने की आए हुए जनप्रतिनिधियों को एक नया संदेश उन्होंने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुरली दास संत के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!